Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक और उसके दो भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम ने दिए आदेश

आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक और उसके दो भाइयों की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम ने दिए आदेश

मुरादाबाद के गैंगस्टर भूमाफिया अभियुक्त व सपा नेता यूसुफ मलिक द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति जिसकी कीमत 1,60,16,609/- रुपये हैं। थाना सिविल लाइंस पुलिस की रिपोर्ट पर  जिलाधिकारी ने इस अचल सम्पत्ति की कुर्की के आदेश दिए हैं। भूमाफिया व गैंगस्टर युसुफ मलिक ने अपने साथियो के साथ मिलकर रंगदारी व धोखाधड़ी, जालसाजी व जानलेवा हमला करने जैसै अपराध किए हैं। यूसुफ के खिलाफ अलग-अलग थानों में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अपराध के 19 से अधिक मामले दर्ज हैं युसूफ पर

सपा नेता यूसुफ मलिक द्वारा साथियों के साथ मिलकर रंगदारी व धोखाधड़ी, जालसाजी व जानलेवा हमला करने जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दिया। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में सिविल लाइंस पुलिस द्वारा सपा नेता पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की थी। सिविल लाइंस पुलिस ने जांच की तो सपा नेता यूसुफ मलिक, उसके भाई यूनुस मलिक व आरिफ मलिक द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने की बात सामने आई। पुलिस द्वारा उक्त संपत्ति को कुर्क किए जाने के लिए डीएम से मांग की।

आज हो सकती है कुर्की जब्ती

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सपा नेता व उसके भाइयों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई 1,60,16,609 की संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो उक्त संपत्ति को मंगलवार को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युसुफ मलिक व इसके भाई तथा भाई की पत्नी द्वारा अवैध रूप से अर्जित अन्य सम्पत्तियों की भी जानकारी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates