Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह मातम में तब्दील हो गई खुशी, शादी के दिन ही चल बसी दुल्हन

… और इस तरह मातम में तब्दील हो गई खुशी, शादी के दिन ही चल बसी दुल्हन

Global News, international news, marriage ceremony : शादी का माहौल खुशी और जश्न का होता है। दूल्हा-दुल्हन दोनों भविष्य के सुंदर सपने देखते हैं, लेकिन जरा सोचिए, उस वक्त दूल्हे पर क्या गुजरेगा, जब शादी के दिन ही दुल्हन चल बसे। ऐसा ही हुआ है दुनिया के जाने-माने एक्स फैक्टर सिंगर टॉम मान के साथ। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से अपना दर्द शेयर किया है। दरअसल टॉम 18 जून को शादी करने वाले थे और शादी वाले दिन ही उनकी मंगेतर डेनियल की मौत हो गई। पलभर में ही खुशी मातम में तब्दील हो गई। हालांकि सिंगर ने अपने पोस्ट में डेनियल की मौत का कारण नहीं बताया है। पोस्ट लिखने के बाद टॉम को उनकी टीम और फैंस दोनों की तरफ़ से काफी सपोर्ट मिल रहा है।

कभी नहीं उतारेंगे सगाई की अंगूठी

टॉम ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मुझे यक़ीन नहीं हो रहा कि मैं अपने प्यार दानी के लिए ये सारी बातें लिख रहा हूँ। मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा सबकुछ और बहुत कुछ, मेरे जीवन का प्यार दानी का 18 जून की सुबह निधन हो गया।’ टॉम लिखते हैं कि उन्होंने अपने जीवन का प्यार खो दिया। वो भी उस दिन जो उनके जीवन का सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था। उनकी मंगेतर उनके जीवन में आने वाली सबसे अच्छी चीजों में से थीं। वो अब भी उनसे बेहद प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वो अपनी सगाई रिंग कभी नहीं उतारेंगे।

दोनों का आठ महीने का एक बेटा भी है

टॉम और उनकी मंगेतर डेनियल का एक आठ महीने का बेटे भी है। पोस्ट में टॉम ने अपने बेटे का भी जिक्र किया है। वो लिखते हैं- मैं बुरी तरीके से टूट चुका हूँ। सच बताऊं तो मुझे नहीं पता कि मैं यहां से कैसे निकलूं, लेकिन मुझे पता है हमारे बेटे के लिए कोई भी और कैसे भी हिम्मत जुटानी होगी। मैं तुम्हारे जैसा पेरेंट नहीं बना पाऊंगा लेकिन, मैं तुमसे वादा करता हूं कि मैं बॉवी को पालने के लिए सबकुछ वैसा ही करूंगा जैसा तुम चाहती थी। मैं वादा करता हूं वो बड़ा होकर जानेगा कि तुम कितनी अमेजिंग मॉम थी। मैं तुमसे वादा करता हूं कि तुम्हें मुझे पर गर्व होगा।

Share this:

Latest Updates