Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

घर वापसी की बेकरारी : कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी अपनी महिला मित्र बैसाखी के साथ सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले 

घर वापसी की बेकरारी : कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी अपनी महिला मित्र बैसाखी के साथ सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले 

ममता कैबिनेट में पूर्व मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र बैसाखी को लेकर  राज्य सचिवालय की 14वीं मंजिल पर मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑफिस पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शोभन चटर्जी फिर से तृणमूल कांग्रेस में वापसी की कोशिश में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री से एक घंटे तक हुई बातचीत

सूत्रों ने बताया है कि ममता बनर्जी वहां मौजूद थीं और दोनों ने उनसे करीब एक घंटे तक मुलाकात की है। दावा किया जा रहा है कि यह शोभन चटर्जी की घर वापसी की कोशिश है। पत्नी रत्ना चटर्जी से दूरी बनाकर कॉलेज प्रोफेसर बैसाखी के साथ अपने विवाहेतर संबंधों को लेकर वह सुर्खियों में थे। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हटा दिया था मंत्री पद से

ममता कैबिनेट में आवास मंत्री रहे शोभन पर आरोप लग रहे थे कि वह अपने मंत्रालय के कार्यों को भी ठीक से नहीं कर रहे थे। इसके बाद ममता ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया था और मेयर का पद भी छीन लिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अगस्त महीने में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी लेकिन वह पार्टी से लगभग दूर बने रहे। अब 2021 में भाजपा की शिकस्त के बाद एक बार फिर वह तृणमूल कांग्रेस में वापसी की कवायद शुरू कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात उनकी तृणमूल में वापसी की कोशिश है। सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही वह तृणमूल कांग्रेस का दामन आधिकारिक तौर पर थाम सकते हैं। 

Share this:

Latest Updates