Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा : मेरी मां बहुत ही परिश्रमी है, मां को उसके कठिन परिश्रम का फल मिलने जा रहा

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा : मेरी मां बहुत ही परिश्रमी है, मां को उसके कठिन परिश्रम का फल मिलने जा रहा

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा कि मेरी मां को उसके कठिन परिश्रम का फल मिलने जा रहा है। इसके लिए हम सब बहुत खुश हैं। मेरी मां एक खुली किताब की तरह हैं। वह बहुत जल्दी सभी के साथ घुलमिल जाती हैं।इतिश्री ने कहा है कि मेरी मां बहुत ही परिश्रमी है, मेहनती है। इससे पहले भी मां को जितने भी पद मिले हैं, उस पद पर उन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य किया है। मेरी मां पहले वार्ड मेम्बर बनी थी। बाद में वह उपाध्यक्ष, विधायक एवं मंत्री बनी। वह राज्यपाल भी बनी। मां जब विधायक थी तब उन्हें अच्छे कार्य के लिए नीलकंठ पुरस्कार मिला था। मंत्री रहते समय भी उन्होंने कई अच्छे कार्य किए। मेरी मां को जो भी दायित्व दिया गया है, उन्होंने उसे सच्चाई एवं ईमानदारी से पूरा किया है। यदि उन्हें राष्ट्रपति बनाया जाता है, तो वह इस पद पर भी सच्चाई के साथ काम करेंगी। राष्ट्रपति पद की गरिमा रखेंगी।

Share this:

Latest Updates