Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ी सफलता : 25 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

बड़ी सफलता : 25 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)  ने महानगर के एक नामी क्लब में बुधवार रात छापेमारी कर 25 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। इनकी पहचान विकास तिवारी (21) और आर्यमान पोद्दार (20) के तौर पर हुई है।विकास तिवारी लेक टाउन थाना क्षेत्र के अवनी स्पेस ऑक्सफोर्ड रेसिडेंट सोसाइटी का रहने वाला है और आर्यमान पोद्दार न्यूटाउन के रोजडाल गार्डन का रहने वाला है।

कोलकाता के क्लबों में सप्लाई करते ड्रग्स

इनके पास से 245 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया है। पता चला है कि वह इसे लाकर कोलकाता के विभिन्न क्लबों में सप्लाई किया करते थे। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलेमन नेशा कुमार ने गुरुवार दोपहर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों को देर रात क्लब में छापेमारी कर हिरासत में लिया गया था। पूछताछ करने के बाद इन्हें गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये मादक पदार्थों को कहां से लाते थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे।

Share this:

Latest Updates