Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बाबूलाल मरांडी ने यशवंत सिन्हा पर ट्वीट कर कहा- नाम वापसी की घोषणा कर देश को अच्छा संदेश दें 

बाबूलाल मरांडी ने यशवंत सिन्हा पर ट्वीट कर कहा- नाम वापसी की घोषणा कर देश को अच्छा संदेश दें 

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने संयुक्‍त विपक्ष के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा से अपनी अपेक्षा जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल और आदिवासियों की सिरमौर द्रौपदी मुर्मू का सर्वोच्‍च संवैधानिक पद पर निर्विरोध चयन के लिए अपने नाम वापसी की घोषणा कर देश को अच्छा संदेश दें। बाबूलाल ने यशवंत सिन्‍हा को उनके भाजपा वाले दिन भी याद कराएं।

आदरणीय यशवंत सिन्हा जी

बाबूलाल ने ट्विटर पर लिखा- आदरणीय यशवंत सिन्‍हा जी, आप भारतीय जनता पार्टी में रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री व अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आपने देशहित में कई निर्णय लिए हैं। आज यह अवसर आपके सामने है कि आप राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को निर्विरोध चयन के लिए अपने नाम वापसी की घोषणा के साथ देश को एक अच्छा संदेश दें।

Share this:

Latest Updates