Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘इतनी गोली मारेंगे कि कोई गिन नहीं पाएगा’, इस BJP विधायक को धमकी देने वाले ने फोन पर कहा, इसके बाद…

‘इतनी गोली मारेंगे कि कोई गिन नहीं पाएगा’, इस BJP विधायक को धमकी देने वाले ने फोन पर कहा, इसके बाद…

यदि किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह से खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जाती है तो कानून व्यवस्था का सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है। ऐसा ही हुआ है बिहार के एक BJP एमएलए के साथ। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी दी गई है। बचौल ने पटना के सचिवालय थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीती रात उन्हें मोबाइल पर यह धमकी तब दी गई, जब वे विधानसभा सत्र में भाग लेने पटना जा रहे थे। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में बचौल ने खुद यह जानकारी दी है। विधायक बचौल को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

मानसून सत्र में भाग लेने पटना पहुंचे विधायक

बीजेपी एमएलए विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने पटना पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात को वे पटना आ रहे थे। रात में करीब 10 बजकर 38 मिनट पर उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज किया। गाली देने वाले शख्स ने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। उस समय वे मुजफ्फरपुर के लोकेशन से गुजर रहे थे। धमकी दे रहे शख्स ने कहा कि इतनी गोली मारेंगे कि कोई गिन नहीं पाएगा। हालांकि विधायक बचौल ने इसे कायराना हरकत बताया है। उन्होनें कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी देंगे। किसी पर शक होने के सवाल पर विधायक बचौल ने कहा कि वे अक्सर जेहादियों के खिलाफ बोलते रहते हैं। हो सकता है कि धमकी देने वाला उन्हीं में से कोई हो, लेकिन पुलिस जांच कर रही है तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता।

Share this:

Latest Updates