Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से मांगा समर्थन तो ममता ने दिया यह जवाब

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से मांगा समर्थन तो ममता ने दिया यह जवाब

राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। उनके नामांकन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए द्रौपदी मुरमू को राजद के अलावा कुछ अन्य दलों का भी समर्थन चाहिए। ऐसे में द्रौपदी मुरमू ने शुक्रवार को स्वयं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चुनाव में समर्थन देने की बात रखी। फोन पर हुई इस बातचीत में हालांकि ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुरमू को शुभकामनाएं जरूर दीं। 

टीएमसी के ही उम्मीदवार को विपक्ष ने उतारा है मैदान में

द्रौपदी मुर्मू के इस फोन का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं। लेकिन समर्थन के मसले पर ममता बनर्जी ने हामी नहीं भरी। उन्होंने मुर्मू से कहा कि पार्टी तय करेगी कि क्या करना है। हालांकि ममता का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना मुमकिन नहीं नजर आ रहा है, क्योंकि खुद उनकी पार्टी टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा भी राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी हैं। विपक्षी दलों ने आपसी सहमति से उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

सोनिया गांधी और हेमंत सोरेन से भी की बात

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी बात की है। इसमें उन्होंने इन तमाम बड़े दलों का समर्थन मांगा है। सभी की तरफ से मुर्मू को शुभकामनाएं दी गई हैं। बताया गया है कि नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले मुर्मू की तरफ से तमाम नेताओं को फोन किया गया।

Share this:

Latest Updates