Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहले सहायता, फिर दरिंदगी  : चलती कार में महिला और उसकी 6 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर…

पहले सहायता, फिर दरिंदगी  : चलती कार में महिला और उसकी 6 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर…

Uttarakhand (उत्तराखंड) के हरिद्वार जिले के रुड़की में इंसानियत को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। पहले सहायता के नाम पर लिफ्ट, इसके बाद गाड़ी में ही दरिंदगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स और उसके दोस्तों ने उन दोनों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था। पुलिस ने बताया कि रात के समय महिला अपनी बेटी के साथ एक मुस्लिम धार्मिक स्थल पीरन कलियार से लौट रही थी, उसी समय उसे सोनू नाम के एक शख्स ने लिफ्ट दी। उस कार में सोनू के कुछ दोस्त भी बैठे थे।

महिला और बच्ची को नहर के पास फेंका

SP प्रमेंद्र डोवाल ने बताया कि महिला के आरोप के मुताबिक सोनू और उसके दोस्तों ने महिला और बच्ची का रेप किया और एक नहर के पास दोनों को फेंक कर चले गए। महिला किसी तरह आधी रात को पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि महिला यह ठीक-ठीक नहीं बता सकी कि कार में कितने लोग बैठे थे, हालांकि उसने यह बताया कि कार चलाने वाले शख्स का नाम सोनू था। दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। उनकी तलाश जारी है।

Share this:

Latest Updates