Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति चुनाव में TRS ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का किया एलान, आज नामांकन के समय साथ रहेंगे नेता

राष्ट्रपति चुनाव में TRS ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का किया एलान, आज नामांकन के समय साथ रहेंगे नेता

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुरमू 25 जून को नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। उन्हें देश के विभिन्न दलों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह तय है कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज यानी 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसी बीच तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने 18 जुलाई को होने वाले चुनावों के लिए संयुक्त विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव आज दिल्ली में सिन्हा के नामांकन में शामिल भी होंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी नामांकन में होंगे शामिल

यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए केटी रामाराव पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। अन्य टीआरएस सांसद भी शामिल होंगे। केसीआर भी उस समय मौजूद रहेंगे।  दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की ओर से बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की दो बैठकें नहीं करने का फैसला किया।

यशवंत सिन्हा का आज का कार्यक्रम

यशवंत सिन्हा के नामाकंन को लेकर समर्थन के लिए सुबह 11.30 बजे विपक्षी दल के नेता संसद भवन में एक अहम बैठक करेंगे।

12 बजे राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय के बाहर विपक्ष के सभी लोग एकजुट होंगे।

जानकारी के अनुसार दोपहर 12.15 बजे यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन दाखिल होने के बाद यशवंत सिन्हा करीब1.15 बजे सिन्हा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

Share this:

Latest Updates