Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिका में गर्भपात कानून समाप्त किए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की अपनी राय 

अमेरिका में गर्भपात कानून समाप्त किए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की अपनी राय 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले महिलाओं को 1973 में ‘रो बनाम वेड’ मामले से मिली गर्भपात की संवैधानिक सुरक्षा खत्म कर दी है। इस फैसले के विरोध में अमेरिका के अमूमन हर शहर में महिलाएं सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं। सोशल मीडिया के अमूमन हर प्लेटफार्म पर महिलाएं अपने अधिकारों को समाप्त किए जाने के के विरोध में अभियान भी चला रही हैं। इस अभियान में दुनिया भर की महिलाओं का उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। इस बीच भारत की बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मामले में अपनी राय जाहिर की है।

सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले बदनामी में रहेंगे

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को 1973 में ‘रो बनाम वेड’ मामले से मिली गर्भपात की कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी है।अमेरिकी अदालत के इस फैसले पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो गर्भपात पर उनकी राय को जाहिर कर रहा है। प्रियंका द्वारा शेयर किए गया पोस्ट एक कोलाज तस्वीर है, जिसमें एक तरफ गन है, जिस पर लिखा है- ‘कैरी करने के लिए स्वतंत्र हैं!’, दूसरी तस्वीर में प्रेग्नेंट महिला के बेबी बंप की है, जिस पर लिखा है- “जबरदस्ती कैरी करना है!” इस पोस्ट के ऊपर एक कैप्शन है, जिसमें लिखा है- “सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले बदनामी में रहेंगे।

अमेरिकी अदालत के फैसले से ज्यादातर लोग नाराज

गौरतलब है कि यूएस में नागरिकों को गन कैरी करने का अधिकार है। वहीं अब महिलाओं के गर्भपात के मामले में कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी है। इसकी वजह से दुनियाभर की कई नामी हस्तियां अदालत के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। अमेरिका में गर्भपात कानून में बदलाव किए जाने को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन चरम पर पहुंच गया है।

Share this:

Latest Updates