Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

23 हजार फीट समुंद्र की गहराई में मिला 78 साल पहले डूबा जहाज, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमान डूबा था

23 हजार फीट समुंद्र की गहराई में मिला 78 साल पहले डूबा जहाज, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमान डूबा था

फिलीपीन सागर में 23 हजार फीट गहराई में 78 साल पहले डूबा जहाज खोज लिया गया है। अमेरिकी नौसेना के लिए बनाया गया यह जहाज द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के साथ लड़ाई के दौरान डूब गया था। बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी नौ सैनिक विमान ‘यूएसएस सैमुअल बी रॉबर्ट्स’ ने लेयते खाड़ी की बड़ी लड़ाई ‘बैटल ऑफ समर’ में जापान से मोर्चा लिया था। 

सैमी-बी के नाम से भी जाना जाता था यह विमान 

इस विमान को सैमी-बी के नाम से भी जाना जाता था। अक्टूबर 1944 में जापान के साथ हुई इस आमने सामने की लड़ाई में 15 अक्टूबर 1944 को जापानियों ने फिलीपींस के तट पर मित्र देशों की नौसेना को पीछे हटाने के लिए गोलाबारी की, जो पश्चिम के रास्ते पर थी। जापानी बेड़ा जहाज पर भारी पड़ा लेकिन यह पानी में तैरता रहा। गोलाबारी में दीवारें क्षतिग्रस्त होने के बाद यह पानी में डूब गया। जहाज पर उस वक्त 224 लोग सवार थे, जिसमें से 89 की मौत हो गई थी। जिंदा बचे लोग 50 घंटों तक नाव पर तैरते रहे, इसके बाद उन्हें बचाया गया।

Share this:

Latest Updates