Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sorrowful : देखते ही देखते ऑटो पर गिर गया हाईटेंशन तार, झुलस कर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 अन्य ने…

Sorrowful : देखते ही देखते ऑटो पर गिर गया हाईटेंशन तार, झुलस कर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 अन्य ने…

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं जिले में 30 जून को दिल को हिला देने वाला हादसा हो गया। यहां देखते ही देखते ऑटो पर हाईटेंशन वायर गिर गया। ऑटो में खेतों में काम करने जा रहे मजदूर बैठे थे। इनमें से 7 की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर और 5 अन्य सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पास के गांव के किसान ने मजदूरों को बुलाया था। ये सभी एक सेवन सीटर ऑटो में बैठकर जा रहे थे। अचानक बिजली का तार गिरा और ऑटो में आग लग गई।

खेतों पर काम करने जा रहे थे मजदूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास हादसा हुआ, जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। लक्ष्मी नाम की एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। मरने वाले गुड्डमपल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। अभी तक मरने वालों की पूरी पहचान नहीं हो सकी है।

Share this:

Latest Updates