Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Maharashtra politics: फ्लोर टेस्ट से पहले ही CM उद्धव ठाकरे ने जनता से भावुक अपील कर मैदान छोड़ा, अब BJP और शिंदे की बन रही सरकार…

Maharashtra politics: फ्लोर टेस्ट से पहले ही CM उद्धव ठाकरे ने जनता से भावुक अपील कर मैदान छोड़ा, अब BJP और शिंदे की बन रही सरकार…

Maharashtra News : आज यानी 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन जैसा कयास लगाया जा रहा था, उन्होंने जनता से भावुक अपील करने के बाद मैदान छोड़ दिया मतलब अपने पद से रिजाइन कर दिया। अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के शिंदे गुट मिलकर सरकार बनाएंगे। शिवसेना के सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा ने सरकार बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। एक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच भी मुलाकात हो सकती है, जिसमें मंत्री पदों और सरकार की संभावित तस्वीर पर चर्चा होगी।

आज केवल शिंदे आएंगे मुंबई

एकनाथ शिंदे तो आज मुंबई आ रहे हैं, लेकिन बाकी विधायक सीधे शपथग्रहण में शामिल होंगे। इन सभी को आज मुंबई आना था, लेकिन फ्लोर टेस्ट नहीं होने की वजह से ये कार्यक्रम टाल दिया गया।

आज के इंपोर्टेंट अपडेट्स

1. देवेंद्र फडणवीस एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

2. एकनाथ शिंदे आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं।

‘सरकार गिराने का मिला था ठेका’ 

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय रावत ने कहा, शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। ये बाला साहेब का मंत्र रहा है। हम वापस काम करेंगे और फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। हमें अपनों ने धोखा दिया। अपने लोगों ने खंजर घोंपा। उद्धव ठाकरे को दगाबाज कैसे दोष दे सकते हैं। बागी विधायकों को सरकार गिराने का ठेका मिला था। दगाबाजों का महाराष्ट्र में ये नया प्रयोग है।

Share this:

Latest Updates