Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इतना बड़ा गायक और इतना घटिया काम : अमेरिकी पॉप गायक आर केली के कारनामों को जानेंगे तो…

इतना बड़ा गायक और इतना घटिया काम : अमेरिकी पॉप गायक आर केली के कारनामों को जानेंगे तो…

जितना बड़ा गायक उतना ही घटिया काम किया है अमेरिकी पॉप गायक रॉबर्ट सिल्वेस्टर केली ने। हालांकि इसकी सजा भी अकेली को मिल गई है। केली को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण मामले दोषी ठहराए जाने के बाद 30 साल कैद में रहने की सजा सुनाई गई है। आरएंडडी संगीत शैली के कलाकार 55 साल के आर केली को पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में यौन तस्करी से संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।

सजा सुनाये जाने के समय केली जेल की पोशाक में थे

इस मामले में आर केली के वकील ने कहा था कि एक बार सजा सुनाए जाने के बाद वह आगे अपील करेंगे। बताया जा रहा है कि फैसला सुनाए जाते वक्त केली जेल की पोशाक और काले चश्मे में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपना सिर झुकाकर रखा। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश एन डोनेली ने फैसले में कहा है कि आर केली ने सेक्स का उपयोग अपने एक हथियार के रूप में किया। उन्होंने पीड़ितों के साथ ऐसा बर्ताव किया जो कहने योग्य नहीं है और ये पीड़ित बाद में यौन संबंधित संक्रमित बीमारियों की चपेट में भी आए।

15 साल की गायिका से केली ने कर ली थी शादी

अदालत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब वह मात्र 15 साल की थीं। हालांकि, तब प्रमाण पत्र में उन्हें 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया। इसके नौ साल बाद विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates