Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसा पति :  शराब के लिए बेच दिया अपनी पत्नी का मंगलसूत्र, महिलाओं ने आक्रोश में आकर शराब दुकान को तोड़ा

यह कैसा पति :  शराब के लिए बेच दिया अपनी पत्नी का मंगलसूत्र, महिलाओं ने आक्रोश में आकर शराब दुकान को तोड़ा

Tamil nadu News : शराब किसी को कितना नीचे गिरा सकती है, इसका एक उदाहरण तमिलनाडु में देखने को मिला है। यहां नागपट्टिनम जिले के कीझा कन्नापुर में एक पति ने शराब के लिए अपनी पत्नी का मंगलसूत्र तक बेच दिया। इस मामले को लेकर जब पत्नी ने विरोध जताया तो पति ने उसे जमकर पीटा। इस घटना के बाद गांव की महिलाएं आक्रोश में आ गईं। उन्होंने गांव की शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। 

इस गांव में 10 सालों से चल रही अवैध शराब की दुकान

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों से शराब की दुकान अवैध तरीके से चल रही है। यहां पुडुचेरी से तस्करी कर लाई गई शराब बेची जाती है। महिलाओं को डर है कि शराब के नशे में धुत पुरुष, उनके और बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन जाएंगे। तभी महिलाओं ने शराब की दुकान को तोड़ने का फैसला लिया। अवैध शराब की दुकान को तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज

महिलाओं ने दुकान के मालिक की शिकायत दर्ज की और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया और कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates