Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देखी है ऐसी बीवी कहीं : डिश का रिचार्ज खत्म हुआ तो मायके गई पत्नी, बोली- ‘टीवी नहीं तो बीवी नहीं’, परिवार टूटने की नौबत

देखी है ऐसी बीवी कहीं : डिश का रिचार्ज खत्म हुआ तो मायके गई पत्नी, बोली- ‘टीवी नहीं तो बीवी नहीं’, परिवार टूटने की नौबत

वैसे तो पति-पत्नी के बीच नोकझोंक और झगड़ा आम बात है, पर छोटी सी बातों पर मामला तलाक पर आ जाए तो इसे क्या कहेंगे। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के महिला थाने में आया है। इस मामले ने पुलिस से लेकर काउंसलर और आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। काउंसलिंग करने वाले भी इस मामले को लेकर आश्चर्य में पड़ गए हैं। जरा सी बात पर मामला तलाक तक पहुंच गया।

यह मामला सुन थाना के स्टाफ भी हैरान रह गए

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डिश टीवी का रिचार्ज खत्म हो जाने के कारण पत्नी अपने ससुराल को छोड़कर मायके चली गई। पति की गलती बस इतनी थी कि उसके जेब में उस वक्त रिचार्ज के पैसे नहीं थे। उसने काम से लौटने के बाद शाम को डिश टीवी रिचार्ज कराने की बात कही थी। इतनी सी बात पर पत्नी मायके चली गई थी। क्योंकि पत्नी बिना टीवी के एक पल भी रहना नहीं चाहती थी। उसने अपने पति से कहा भी था कि अगर टीवी नहीं तो बीवी नहीं। यह मामला महिला थाने में जब आया तो काउंसलर और महिला थाना स्टाफ भी हैरान रह गए।

Share this:

Latest Updates