Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में छाई लदा पिकअप वैन पलटा, 2 महिलाओं की मौत,12 लोग घायल

धनबाद में छाई लदा पिकअप वैन पलटा, 2 महिलाओं की मौत,12 लोग घायल

धनबाद जिले के सिंदरी-बलियापुर सीमा पर छाई लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पिकअप वैन में सवार थे 22 लोग

बताते चलें कि पिकअप वैन ओवरलोड था। उस पर छाई लगा था। इसके अलावा उसमें 22 लोग सवार थे। वैन सवार लोगों ने बताया कि वे गिरिडीह के पीरटाड़ से सिन्दरी छाई लेने के

आए थे। लौटने के दौरान पिकअप वैन का ट्रायर फट गया गया। इस कारण वैन पलट गया। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। 

Share this:

Latest Updates