Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सपने में भी नहीं सोचा था और अचानक करोड़पति बन गया यह ट्रक ड्राइवर…

सपने में भी नहीं सोचा था और अचानक करोड़पति बन गया यह ट्रक ड्राइवर…

America News : हम बचपन से सुनते आए हैं कि अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान। इसके साथ ही भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कहावतों का अर्थ हर युग की घटनाओं में सटीक बैठते रहता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक ट्रक ड्राइवर रातों-रात करोड़पति बन गया। उसने जो कभी सपने में भी नहीं सोचा था वह चंद मिनटों में हो गया। इस ट्रक ड्राइवर ने $1मिलियन की लॉटरी जीती है। 

नहीं पता था कि इतनी बड़ी है राशि

शुरू में उसे पता नहीं था कि इनाम की राशि इतनी बड़ी है। 48 साल के ट्रक ड्राइवर ने मिशिगन से गुजरते हुए यह लॉटरी खरीदा था। Fox2 डेट्रॉइट ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है।  इस व्यक्ति ने लॉटरी कार्ड स्क्रैच किया और ऑनलाइन नंबर देखा  इसके बाद उसे इनाम की राशि जीतने का संदेश मिला 

उसने mlive.com.से कहा, ” जब मुझे इनाम की राशि का संदेश मिला तो मुझे लगा कि मैंने $2,000 का इनाम जीता था। खुशी के मारे ट्रक ड्राइवर को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। उसने कहा, ” जब मैं अपने ट्रक में आया तो मैंने अपना टिकिट स्क्रैच किया और मुझे यकीन नहीं हुआ ये देखकर कि मैंने $1 मिलियन का इनाम जीत लिया है। व्यक्ति ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि लॉटरी दफ्तर ने इनाम की पुष्टि की है।

नयी गाड़ी खरीदने की योजना

Fox2 डेट्राइट ने कहा कि उस व्यक्ति को लॉटरी दफ्तर से कहा गया कि उसे एक बार में $693,000 की इनाम राशि लगभग दे दी जाए या कि साल में 30 किस्तों में रकम को चुकाया जाए। अब उसकी योजना एक नयी गाड़ी खरीदने की है और वो बाकी के पैसे को जमा करेगा। मई में ब्रिटेन में रहने वाले एक जोड़ो का भी जैकपॉट लगा था। सेट फॉर लाइफ स्कीम में लॉरा हॉल और किर्क स्टीवन को अगले 30 सालों तक हर महीने 10,000 पाउंड मिलेंगे। यह जोड़ा 2019 से इस लॉटरी को खरीद रहा था और उन्होंने अपनी विजेता टिकट ऑनलाइन खरीदी थी।

Share this:

Latest Updates