Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लव जिहाद: फेसबुक से आदिवासी युवती का मुस्लिम युवक से हुआ प्यार,  युवक ने धर्म छिपाकर दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

लव जिहाद: फेसबुक से आदिवासी युवती का मुस्लिम युवक से हुआ प्यार,  युवक ने धर्म छिपाकर दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड अंतर्गत गिरिडीह के तिसरी में एक युवक द्वारा अपना धर्म छिपाकर दूसरे धर्म की युवती से फेसबुक के जरिये नजदीकियां बढ़ाने और फिर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती गिरिडीह में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है। जबकि आरोपी कोडरमा जिला के बागोडीह का रहने वाला है। पीड़िता ने इससे संबंधित आवेदन तिसरी पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

धर्म छुपाकर की थी दोस्ती

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले साजिद अंसारी नामक युवक से फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया  था। साजिद ने तब अपने आप को हिंदू बताया था और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई। साजिद ने 13 जून को लड़की के साथ पहली बार और 20 जून को पारसनाथ में दूसरी बार संबंध बनाया। इतना ही नहीं 24 जून को उसने कबूतरी पहाड़ पर मोहम्मद इरफान और नसरुल्लाह  नामक अपने दो दोस्तों के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को वहीं छोड़कर तीनों दोस्त फरार हो गए। लड़की को होश आया तो वह अपने माता -पिता के पास आई और घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे जातिसूचक कहकर गाली गलौज भी किया। साथ ही कहा कि मुस्लिम बनोगी तब रखेंगे। मामले की सारी सच्चाई पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Share this:

Latest Updates