Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंडियन बैंक बोकारो डकैती कांड के मास्टरमाइंड उमेश महतो को पुलिस ने धनबाद में दबोचा 

इंडियन बैंक बोकारो डकैती कांड के मास्टरमाइंड उमेश महतो को पुलिस ने धनबाद में दबोचा 

इंडियन बैंक डकैती कांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड के छठे आरोपित उमेश महतो उको धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उमेश के घर से लाल रंग का वह बैग भी बरामद किया है। इसमें रुपये भरकर सभी आरोपित भागे थे। यह बैग बैंक के ही एक कर्मचारी का था। जानकारी के अनुसार धनबाद के बलियापुर का रहने वाला उमेश महतो कई मामलों में वांछित है। 

गर्लफ्रेंड के सहारे उमेश तक पहुंची पुलिस

बताते चलें कि पुलिस ने उमेश को पकड़ने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड का सहारा लिया। गर्लफ्रेंड से फोन कवाकर उमेश को बुलवाया गया और उसके आते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना के रहने वाले कुख्यात रामप्रवेश साहनी के साथ उमेश ने कई बैंक डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसी वर्ष होली के आसपास उमेश व रामप्रवेश ने मिलकर बिहारशरीफ के ग्रामीण बैंक को लूटा था। दलसिंहसराय में भी एक बैंक डकैती में दोनों साथ-साथ थे। बोकारो में बैंक डकैती की योजना इसी ने बनाई थी और अपने सहयोगी रामप्रवेश को हथियार के साथ धनबाद बुलाया था। धनबाद के सिंदरी में उमेश ने पटना से आए रामप्रवेश व उसके सहयोगी आशीष के ठहरने की व्यवस्था की थी। 

24 घंटे के अंदर पुलिस में चार को किया था गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अबतक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे़ कि रामप्रवेश और आशीष के साथ धनबाद के शुभम यादव, दिनेश यादव को पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से 20 लाख 74 हजार रुपये भी बरामद हुए थे। शुक्रवार को धनबाद के भौंरा छह नंबर निवासी राजकुमार यादव उर्फ राजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 4,40,200 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार राजा को पुलिस ने अदालत के आदेश पर शनिवार शाम न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दिया। 

बैंक मैनेजर व गार्ड ने टीआइपी में तीन की पहचान की

गिरफ्तार रामप्रवेश साहनी, आशीष कुमार और शुभम यादव को शनिवार को चास जेल में हुई पहचान परेड में बैंक मैनेजर राकेश कुमार और गार्ड राज केश्वर राम ने पहचान लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस इस कामयाबी के बाद कोर्ट में चलने वाली कानूनी लड़ाई में भी अपना पक्ष मजबूत करने में जुट गई है। 

Share this:

Latest Updates