Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहली बार किसी मां ने श्मशान घाट पर बेटी का किया कर्मकांड, विवाहित बेटी को दी मुखाग्नि

पहली बार किसी मां ने श्मशान घाट पर बेटी का किया कर्मकांड, विवाहित बेटी को दी मुखाग्नि

Bihar News : मोक्षधाम गया स्थित विष्णुपद श्मशान घाट पर शुक्रवार की रात संभवत: पहली बार किसी मां ने विवाहिता बेटी को मुखाग्नि दी और सारा कर्मकांड किया। हालांकि, मृत सपना की दो पुत्रियां व एक पुत्र भी हैं। पुत्र महज तीन साल का है। इस कारण उससे मुखाग्नि नहीं दिलाई गई।

हत्या के आरोप में मृतका का पति गिरफ्तार

विष्णुपद थाना के चांद चौरा मोड़ निवासी डब्बू उर्फ हेमंत चौधरी की पत्नी सपना कुमारी (30) की मौत गुरुवार को हो गई थी। इसमें सपना की मां सावित्री देवी ने दामाद डब्बू उर्फ हेमंत चौधरी, उसकी बहन कारो देवी और मामा के विरुद्ध विष्णुपद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विष्णुपद थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शुक्रवार को शव स्वजन को सौंप दिया गया था। दिल्ली से सपना की मां सावित्री देवी के गया लौटने पर शुक्रवार देर रात अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने सपना के पति डब्बू उर्फ हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। 

पति पत्नी के बीच 2 साल से चल रहा था मनमुटाव

शहर के नवागढ़ी निवासी स्व. विष्णु उपाध्याय की पुत्री सपना कुमारी की शादी छह साल पहले चांद चौरा के हेमंत चौधरी से हुई थी। पति पत्नी के बीच दो साल से मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को सपना की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसके गले में काले निशान और शरीर पर चोट के दाग मिले थे।  

Share this:

Latest Updates