Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह बाप नहीं दरिंदा है : अपनी ही बेटी का पहले किया रेप, फिर कर दिया मर्डर…

यह बाप नहीं दरिंदा है : अपनी ही बेटी का पहले किया रेप, फिर कर दिया मर्डर…

Bihar News : हमारे समाज में पिता और पुत्री के रिश्ते की पवित्रता सर्वोच्च मानी जाती है। यह सही है किसी भी समाज में रिश्तो को ताक पर रखकर ऐसे-ऐसे कुकृत्य किए जाते हैं कि रिश्ते कलंकित ही नहीं होते, उन पर से विश्वास उठने लगता है। ऐसी ही एक घटना बिहार के गया में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी से पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि घर में दोनों अकेले थे। नशे में धुत आरोपी ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया। वाकई ऐसा बाप बाप नहीं हो सकता वह दरिंदा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने 3 जुलाई की सुबह पड़ोसियों से कहा कि उसकी बेटी जाग नहीं रही। अजीब तरीके से सो रही है।

बच्ची को मृत देखकर दंग रह गईं महिलाएं

जब पड़ोस की महिलाएं बच्ची को देखने आईं तो देखा वो मर चुकी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देख महिलाओं के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। पूरा गांव यह घटना देख- सुन कर दंग है। मामला जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड के सोनपुरा गांव का है।

आरोपी दरिंदा गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों का कहना है कि आरोपी पिता शनिवार को शाम से ही नशे में धुत था। उसके घर में और कोई भी नहीं था। डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी की गिरफ्तार कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates