Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्ट्रांग बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अचानक फूट पड़ा पब्लिक का रिएक्शन, पुलिस पर हमला, सिटी एसपी भी जख्मी

स्ट्रांग बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अचानक फूट पड़ा पब्लिक का रिएक्शन, पुलिस पर हमला, सिटी एसपी भी जख्मी

Bihar News : राजधानी पटना के राजीव नगर में नियमों का उल्लंघन कर और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों पर जिला प्रशासन ने 2000 पुलिस बल के साथ मिलकर स्ट्रांग बुलडोजर एक्शन का प्लान बनाया। 3 जुलाई को प्लान को जैसे ही एक्जिक्यूट करने की कोशिश की गई, इसके खिलाफ स्थानीय पब्लिक का स्ट्रांग रिएक्शन सामने आया और पुलिस बल पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में सिटी एसपी अमरीश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, फिर भी कार्रवाई नहीं रुकी है। जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने स्पष्ट किया है कि हालात काबू में हैं और कार्रवाई जारी है। आगे भी जारी रहेगी। 

17 जेसीबी से तोड़े जा रहे मकान

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसके लिए 17 जेसीबी को लगाया गया है। 2000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नहीं रुक रही है। पुलिस मकानों को ध्वस्त कर रही है। लोग अपने घरों की छत से दूसरे घरों को टूटते हुए देखे रहे हैं। मौके पर पटना डीएम भी हैं।

नेपाली नगर में 70 अवैध घरों के खिलाफ एक्शन

राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 70 घरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस का कहना है, जब हम अतिक्रमण हटाने आए तो स्थानीय लोगों ने हम पर हमला कर दिया गया। लोगों के अपने घरों की छत से हम पर पत्थर फेंकें। इस दौरान हमारे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालत को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। नेपाली नगर में स्थिति फिलहाल तवनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

Share this:

Latest Updates