Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे बिहार के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह, पटना के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांसें 

नहीं रहे बिहार के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह, पटना के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांसें 

BIHAR NEWS: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह का सोमवार को निधन हो गया है। नरेंद्र सिंह ने अलग-अलग समय कई विभागों को संभावना। उनके पुत्र सुमित सिंह वर्तमान में नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री हैं। नरेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में में चल रहा था। यहीं उन्होंने अंतिम सांसें लीं।  नरेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

जेपी आंदोलन के समय राजनीति में सक्रिय हुए

बिहार के जमुई जिले से आने वाले दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह जेपी आंदोलन के वक्त से राजनीति में सक्रिय हुए। लालू प्रसाद  से लेकर नीतीश कुमार तक के साथ उन्होंने सियासत की। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में वह मंत्री भी बने, लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ चले गए। हालांकि नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमित सिंह निर्दलीय चुनाव जीतने के बावजूद नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने। इसके बाद से नरेंद्र सिंह धीरे धीरे राजनीति से दूर होने लगे थे।

Share this:

Latest Updates