Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

President Election 2022 : आज 11 बजे रांची पहुंच रहीं द्रौपदी मुर्मू, NDA के MP-MLA के साथ बैठक, JMM का रुख अब तक स्पष्ट नहीं…

President Election 2022 : आज 11 बजे रांची पहुंच रहीं द्रौपदी मुर्मू, NDA के MP-MLA के साथ बैठक, JMM का रुख अब तक स्पष्ट नहीं…

President Election 2022 : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई रांची आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें यहां 5 घंटे तक रुकना है। द्रौपदी मुर्मू 11 बजे दिन में विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी। रांची आने के बाद वह बीएनआर होटल में एनडीए के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। 

बीजेपी के यह नेता रहेंगे मौजूद

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सह विधायक दल नेता सुदेश महतो, भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू विशेष रूप से शामिल रहेंगे। बैठक में एनडीए के सभी 12 सांसद और सभी विधायकों को उपस्थित होने का निर्देश भी दिया गया है। इसमें भाजपा के 11 सांसदों के अलावा आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सभी सांसद तथा विधायक मौजूद रहेंगे।

झामुमो का रुख अब तक स्पष्ट नहीं

झामुमो के नेता, सांसद या विधायक द्रौपदी मुर्मू से रांची में मिलेंगे या नहीं, इसकी कोई जानकारी झामुमो नेताओं ने नहीं दी है। पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो का कोई नेता  मुर्मू से रांची में मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देगा या यूपीए उम्मीदवार को, इसका खुलासा अभी तक पार्टी ने नहीं किया है। जानकारों की राय में झामुमो संयुक्त विपक्ष से अलग स्टैंड लेते हुए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकता है। 

Share this:

Latest Updates