Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली से दुबई जा रहा था स्पाइसजेट का विमान और  आसमान में ही आ गई  खराबी, कराची एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जा रहा था स्पाइसजेट का विमान और  आसमान में ही आ गई  खराबी, कराची एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट विमान में आसमान में ही तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण विमान की पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि विमान में सवार यात्रियों को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि विमान में तकनीकी खराबी आई है। कराची एयरपोर्ट से सहमति मिलने के बाद चालक दल ने स्पाइस जेट के विमान को एयरपोर्ट पर उतारा। विमान में सभी यात्री सुरक्षित बताया जाते हैं। इन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दिल्ली से दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है।

दिल्ली से सुबह 8:04 पर विमान में भरी थी उड़ान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुबई के लिए स्पाइसजेट के विमान एसजी-11 मंगलवार सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन यह अभिमान अपने निर्धारित समय से 24 मिनट विलंब से उड़ान भरा। यानी यह विमान सुबह 8:04 पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा। ‌भारतीय समयानुसार साढ़े नौ बजे के आसपास इस विमान में खराबी होने की जानकारी चालक दल को मिली। इसके बाद चालक दल रहे हैं कराची एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया। 

क्योंकि यह पास का सबसे नजदीक हवाई अड्डा था।

विमान के चालक दल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर विमान की तकनीकी खराबी की जानकारी दी और कराची में आपात स्थितियों में उतारने की बात कही। सहमति के बाद भारतीय समयानुसार सुबह 9:47 बजे (पाकिस्तानी समयानुसार सुबह 9:17 बजे) विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया गया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

चालक दल ने विमान की कराई सुरक्षित लैंडिंग 

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को कराची की ओर मोड़ना पड़ा। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया। यात्री सुरक्षित हैं। विमान उतारते समय कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान सामान्य रूप से उतरा। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।

Share this:

Latest Updates