Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईएएस सैय्यद रियाज अहमद पर प्राथमिकी दर्ज, यौन उत्पीड़न मामले में लिए गए हिरासत में

आईएएस सैय्यद रियाज अहमद पर प्राथमिकी दर्ज, यौन उत्पीड़न मामले में लिए गए हिरासत में

झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम (आईएएस अफसर) सैय्यद रियाज अहमद पर हिमाचल प्रदेश की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे इनकी मुश्किलें बढ़ गयी हैं। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद इस आईएएस अफसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। इसी आरोप में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है, उधर पीड़िता का बयान खूंटी सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है। 

शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न का आरोप

जानकारी के अनुसार खूं‍टी के एसडीएम ने जिस युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया है, वह हिमाचल प्रदेश की है। वह एकेडमिक टूर पर यहां आयी थी। बताया जा रहा है कि एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद ने शराब पिलाकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया है। आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी झारखंड के धनबाद की रहनेवाली हैं। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं.

Share this:

Latest Updates