Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपहरण मामले मैं अपनी संलिप्तता स्वीकार करने वाले आरोपित ने थाना हाजत में कर ली आत्महत्या

अपहरण मामले मैं अपनी संलिप्तता स्वीकार करने वाले आरोपित ने थाना हाजत में कर ली आत्महत्या

Jharkhand news : झारखंड के पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट अंतर्गत नगर थाने में मंगलवार की देर रात अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाना हाजत में आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।  मृतक का नाम अब्दुल बारी बताया जा रहा है। वह पश्चिम बंगाल के शमशेर गंज थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने मृतक अब्दुल बारी को अपहरण मामले में पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। अब्दुल बारी ने अपहरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली थी। वैसे इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी थे आखिर आत्महत्या क्यों की।

आज जेल भेजने वाली थी पाकुड़ पुलिस

इस मामले में पाकुड़ पुलिस उसे आज जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। वरीय अधिकारी आत्महत्या की इस घटना के बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से एक एक बूंद पर पूछताछ कर रहे हैं। थाना हाजत में आत्महत्या की घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे पुलिस की लापरवाही भी माना जा रहा है। अगर सुरक्षा में तैनात जवान सतर्क रहते तो ऐसी घटना नहीं होती।

Share this:

Latest Updates