Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और देखते ही देखते 35 साल के इस मुस्लिम धर्मगुरु के सिर में उतार दी गोली, मौत के बाद अपराधियों ने…

…और देखते ही देखते 35 साल के इस मुस्लिम धर्मगुरु के सिर में उतार दी गोली, मौत के बाद अपराधियों ने…

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला कस्बे में अपराधियों ने एक मुस्लिम धर्मगुरु को मौत के घाट उतार दिया है। चार अज्ञात अपराधियों ने देखते ही देखते अफगानिस्तान के रहने वाले 35 साल के इस मुस्लिम धर्म गुरु के सिर में गोली उतार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह धर्मगुरु अफगानिस्तान के रहने वाले थे। मृतक की पहचान ख्वाजा सैयद जरीफ चिश्ती के रूप में हुई है, जिन्हें येवला में ‘सूफी बाबा’ के नाम से जाना जाता था।

प्लॉट पर मिली सूफी बाबा की डेड बॉडी

पुलिस के अनुसार, यह वाकया मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला के चिंचोड़ी में एमआईडीसी इलाके में एक खुले प्लॉट पर  हुई। हमलावरों ने सूफी के सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमलावर हत्या करके आध्यात्मिक गुरू की एसयूवी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सूफी बाबा की एसयूवी बरामद कर ली है, इनमें से एक आरोपी पकड़ा जा चुका हे, जिससे बाकी के हत्यारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। हत्यारों का सुबूत जुटाने के लिए पुलिसकर्मी इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

पहले ही मेडिकल संचालक की हत्या से महाराष्ट्र में तनाव

गौरतलब है कि ख्वाजा सैयद चिश्ती की हत्या के पहले महाराष्ट्र के अमरावती में एक मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या की गई थी। इस घटना के बाद से राज्य में अशांति फैली हुई है। पुलिस ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। नासिक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

Share this:

Latest Updates