Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट बढ़ा, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की संख्या हुई चार

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट बढ़ा, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की संख्या हुई चार

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल से बुधवार को दो और मंत्रियों विल क्विंस और लाउरा ट्रोन के इस्तीफा देने से ब्रिटेन में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। बता दें कि वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने मंगलवार को इस्तीफा देने की शुरुआत की थी, लेकिन बुधवार को इस्तीफा देने वालों में दो मंत्री और शामिल हो गए। यानी 2 दिनों में बोरिस जॉनसन कैबिनेट से चार मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रियों के इस्तीफे को ब्रिटेन में राजनीतिक संकट के रूप में देखा जा रहा है।

इस्तीफा देने के बाद वित्त मंत्री ऋषि सुनक बोले-वर्तमान सरकार का कामकाज प्रभावी नहीं

एक दिन पहले यानी मंगलवार को ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इन दोनों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। इस्तीफा देने वाले वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि जनता सरकार से सही तरीके और पूरी गंभीरता से काम करने की उम्मीद करती है। लेकिन वर्तमान सरकार का कामकाज प्रभावी नहीं है और वे ऐसे मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते हैं। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री के दायित्व से त्यागपत्र देने वाले साजिद जाविद ने कहा था कि देश में हो रहे क्रमवार घोटालों के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जनता का विश्वास खो दिया है।

गलत ब्रीफिंग दिए जाने से नाराज थे परिवहन मंत्री

बाल और परिवार मंत्री विल क्विंस और कनिष्ठ परिवहन मंत्री लाउरा ट्रोट ने भी बुधवार को जॉनसन मंत्रिमंडल छोड़ने की घोषणा कर दी। अपने इस्तीफे में क्विंस ने लिखा है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एक राजनेता की नियुक्ति पर गलत ब्रीफिंग दिए जाने के बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। क्विंस ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बड़े दुख और खेद के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपा है।

Share this:

Latest Updates