Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब के 48 वर्षीय मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को करने जा रहे दूसरी शादी, 6 साल पहले हुआ था पहली पत्नी से तलाक, जानें कौन है उनकी दुल्हन

पंजाब के 48 वर्षीय मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को करने जा रहे दूसरी शादी, 6 साल पहले हुआ था पहली पत्नी से तलाक, जानें कौन है उनकी दुल्हन

पंजाब के 48 वर्षीय मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। 7 जुलाई को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मान के शादी समारोह में सीमित लोग ही बुलाए गए हैं। उनके नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका यह शादी समारोह बेहद सादा होगा। चुनिंदा लोग हैं इस शादी में शामिल हो रहे हैं। शादी समारोह में मुख्य रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा भगवंत मान के नजदीकी रिश्तेदार ही शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में ज्यादा लोग नहीं बुलाए गए हैं। 

हरियाणा की मूल निवासी हैं मुख्यमंत्री मान की दुल्हन

मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस लड़की से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं, उसका नाम डा. गुरप्रीत कौर है। हालांकि मुख्यमंत्री मान ने अभी अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। यह शादी मुख्यमंत्री मान के आवास पर होगी। भगवंत मान अभी 48 वर्ष के हैं और उनका पहली पत्नी से छह साल पूर्व तलाक हो चुका है। भगवंत मान व डा. गुरप्रीत कौर पिछले कुछ साल से काफी नजदीक आ गए थे। गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा निवासी हैं। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ राजपुरा में रहती हैं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर ज्यादातर भगवंत मान की बहन के साथ देखी जाती थी।

पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है मान को

आपसी विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2016 में पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके एक बेटी और एक बेटा हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। अब तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी में रंग भरने का फैसला किया है। अब वह डॉक्टर गुरमीत कौर के साथ जीवन की दूसरी पारी शुरू करेंगे। आपको बताते चलें कि भगवंत मान ने जब सीएम पद की शपथ ली थी तो दोनों बच्चे पिता से मिलने शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से आए थे। अपने शपथ ग्रहण समारोह में बेटी व बेटे को देखकर भगवंत मान बहुत भावुक हो गए थे। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा था तो उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने उनका प्रचार किया था। बाद में दोनों अलग हो गए।

Share this:

Latest Updates