Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसा प्रेम क्यों : पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद को खत्म करने की…

ऐसा प्रेम क्यों : पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद को खत्म करने की…

Bihar News : किसी से प्रेम करिए तो उसकी रक्षा भी कीजिए। वह प्रेम प्रेम नहीं जिसमें त्याग और प्रेमी-प्रेमिका को एक दूसरे के प्रति बचाने का नि:स्वार्थ भावना न हो। हां, एकतरफा प्रेम (One sided love) की बात कुछ और हो सकती है। यह कैसा प्रेम, ऐसा प्रेम क्यों कि पहले प्रेमिका को गोली मार दी जाए और फिर  प्रेमी खुद को समाप्त करने की कोशिश करे। ऐसी ही एक घटना बिहार की राजधानी पटना में सामने आई है। यहां शास्त्रीगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली में 8 जुलाई की देर रात बड़ी वारदात हुई। एक प्रेमी युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मार दी फिर खुद के सीने में गोली मार ली। गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है।

दोनों रहते हैं किराये के मकान में

जख्मी युवक गोपाल कुमार मूलरूप से लखीसराय के बड़हिया गढ़ लक्ष्मीपुर का रहनेवाला है। वह एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। शास्त्रीगर के दुर्गा आश्रम गली में वह किराये का कमरा लेकर रहता है। जख्मी लड़की दुर्गा आश्रम गली की रहनेवाली है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

बताया गया है कि गोपाल कुमार जिस मकान में किराए पर रहता है, उसी मकान के पास जख्मी युवती भी रहती है। शुक्रवार की देर रात गोपाल कुमार मकान की छत पर गया था। लड़की भी अपने मकान की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो पता चला कि दोनों घायल हैं।

अलग-अलग अस्पताल में दोनों का चल रहा है इलाज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज चल रहा है। इस मामले में शास्त्रीगर थाना प्रभारी रामशंकर सिंह का कहना है आरोपों की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों गोली लगने से कैसे घायल हुए।

Share this:

Latest Updates