Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देर रात में महिला डॉक्टर के घर में घुस गया पुरुष डॉक्टर,जबरन शादी का…

… और देर रात में महिला डॉक्टर के घर में घुस गया पुरुष डॉक्टर,जबरन शादी का…

Jharkhand News : देर रात में किसी महिला के घर पुरुष का घुसना नैतिक रूप से ही नहीं कानूनी रूप से भी गलत है। हां, आपसी सहमति की बात हो तो अलग बात है। झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड एक महिला चिकित्सक ने लचडागढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला चिकित्सक ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर पुरुष चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित महिला डॉक्टर ने पुरुष चिकित्सक आकाश भेंगरा पर आरोप लगाया कि 6 जुलाई की रात 11 बजे उनके घर आकर वह महिला चिकित्सक पर जबरन शादी का दबाव डालने लगे।

महिला चिकित्सक के बार-बार मना करने पर भी की गलत हरकत

अपनी शिकायत में महिला चिकित्सक ने कहा है कि भेंगरा कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित उनके क्वार्टर नंबर 3 में आकर आकाश भेंगरा शादी के लिए दबाव डालने लगे, जबकि बार-बार महिला चिकित्सक ने मना किया। भेंगरा जबरन महिला चिकित्सक का कपड़ा उतारने लगे और आपत्तिजनक तरीके से छूने लगे।

कानूनी कार्रवाई की मांग

 इस संबंध में महिला चिकित्सक ने कोलेबिरा थाने में आवेदन देकर भेंगरा पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला चिकित्सक के आवेदन पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 44/ 2022 व यू/ एस धारा 452/ 376/ 511 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।  एसडीपीओ डेविड ए डोडराय ने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates