Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इंडिया के इस प्रिंस ने अमेरिका में कर ली समलैंगिक शादी, जानिए कारण…

…और इंडिया के इस प्रिंस ने अमेरिका में कर ली समलैंगिक शादी, जानिए कारण…

Gujarat News : चौंकिए मत कि आखिर इंडिया का कोई प्रिंस अमेरिका में जाकर समलैंगिक शादी क्यों करेगा। सुनने में यह बात विश्वसनीय भले न लगे, लेकिन है सच। गुजरात के राजपीपला के पूर्व राजपरिवार के सदस्य मानवेंद्र सिंह ने अमरीका में अपने समलैंगिक मित्र के साथ विवाह रचा लिया है। सिएटल निवासी डी आंद्रे रिचर्ड्सन के साथ मानवेंद्र ने गत दिनों शादी की। उन्होंने विवाह की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मानवेंद्र सिंह राजपीपला रियासत के पूर्व महाराजा रघुवीर सिंह राजेंद्र सिंह व पूर्व महारानी रुक्मिणी देवी के पुत्र हैं। 

साल 2006 में मानवेंद्र सिंह ने खुद को घोषित किया था समलैंगिक

वे लक्ष्य फाउंडेशन नामक सामाजिक संस्था चलाते हैं। वर्ष 2006 में पहली बार उन्होंने खुद के समलैंगिक होने की स्वीकारोक्ति कर सबको चौंका दिया था। डी आंद्रे के साथ विवाह की चर्चा 2013 में भी चली थी, लेकिन तब किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। मानवेंद्र ने इंटरनेट मीडिया पर अपने व आंद्रे का वेडिंग रिन्यूअल सेरेमनी का फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने मैरिज का एक रिन्यू सर्टिफिकेट भी बनवाया है, जो यूनिवर्सल लाइफ चर्च की ओर से जारी किया गया है, जिसमें विवाह की तारीख जुलाई 2022 व स्थल स्टोनवे कोलंबस लिखा है।

प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हुई थी मुंबई में

प्रिंस मानवेंद्र ने प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मुंबई में ली, मुंबई स्कॉटिस स्कूल में उनकी स्कूली शिक्षा हुई जबकि मुंबई मीठीबाई कॉलेज परिसर में बने अमृतबेन जीवनलाल कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया। पत्नी से तलाक के बारे में उन्होंने एक बार भावुक पोस्ट करके बताया था कि इनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा तथा उन्हें इस बात का भी पश्चाताप रहा कि किसी लड़की का जीवन उन्होंने खराब किया।

राजपिपला का हेरिटेज महल स्टूडियो में तब्दील

राजपीपला के अपने हेरिटेज महल को मानवेंद्र अब रिसोर्ट व फिल्म शूटिंग के लिए स्टूडियो में तब्दील कर चुके हैं। वर्ष 2007 में मानवेंद्र जाने-माने अमेरिकी शो द ओपेरा विनफ्रे में शिरकत कर चुके हैं। वर्ष 2009 में बीबीसी के “अंडर कवर प्रिंस” कार्यक्रम में वे कई दिनों तक बंगले में अपने कुछ मित्रों के साथ रहकर राज परिवार के जीवन के कई पहलुओं को उजागर कर चुके हैं।

Share this:

Latest Updates