Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते भीड़ ने एक शख्स को आग में झोंक डाला, हत्या का दोषी बता कर तय कर दी सजा, अब पुल‍िस…

… और देखते ही देखते भीड़ ने एक शख्स को आग में झोंक डाला, हत्या का दोषी बता कर तय कर दी सजा, अब पुल‍िस…

Assam News : असम के नगांव जिले के एक गांव से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को जिंदा आग में झोंक दिया गया।  उसे एक महिला की हत्या का दोषी बताया गया। इसके बाद भीड़ इकठ्ठा हुई और ग्रामीण अदालत लगाई गई। इसी दौरान तय हुआ कि यह शख्स हत्या का दोषी है, इसलिए इसे जिंदा जलाया जाएगा।

ग्रामीणों ने लगाई अवैध अदालत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया क‍ि नगांव जिले के बोर लालुंग इलाके का यह मामला है। घटना तब हुई, जब इलाके में एक अवैध ग्रामीण अदालत लगाई गई थी। इस दौरान एक शख्स को हत्या का दोषी पाए जाने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया और बाद में उसके शव को दफना दिया गया।  कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि शख्स पर गांव में एक महिला की हत्या करने का संदेह था।  सबिता पाटोर नाम की एक महिला की कुछ दिन पहले अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत हो गई थी। स्थानीय गांव की अदालत ने मामला उठाया था, जिसमें इस शख्स ने कथित तौर पर महिला की हत्या करना स्वीकार किया था।

अवैध ग्रामीण अदालत ने जिंदा जलाने का जारी किया फरमान

जैसे ही उसने हत्या की बार स्वीकार की वहां मौजूद लोग गुस्सा हो गए। इसके बाद देखते ही देखते कुछ लोगों ने उसे आग लगा दी और यह तब हुआ जब अवैध ग्रामीण अदालत ने सजा के तौर पर जिंदा जलाने का फरमान दिया। शख्स को जिंदा जला दिया गया। इसके बाद उसके शव को दफना दिया गया। मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव बरामद कर लिया गया है। पुल‍िस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी ल‍िया है।

Share this:

Latest Updates