Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मस्ती के सुरूर में डूबे थे लोग, इसी बीच बार में आ धमके हथियारबंद हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की गई जान, तीन की हालत गंभीर

मस्ती के सुरूर में डूबे थे लोग, इसी बीच बार में आ धमके हथियारबंद हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की गई जान, तीन की हालत गंभीर

दक्षिण अफ्रीका में हथियारबंद हमलावरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां एक बार में लोग मस्ती के सुरूर में डूबे हुए थे। इसी दौरान हथियारबंद हमलावर आ गये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस घटना में 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जब भी गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़े आबादी वाले शहर जोहानिसबर्ग में यह घटना हुई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के बार में शनिवार देर रात हुई। पुलिस के एक मिनी बस से आए कुछ हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले बार के गार्ड्स पर गोली चलाई। इससे चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की।

बड़ी संख्या में जीवित कारतूस और खोखे बरामद

इस घटना को लेकर गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जीवित कारतूस और खोखे मिले हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने क्यों हमला किया या अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही वह गोलीबारी के कारणों का पता लगा लेगी। दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में सामूहिक गोलीबारी की सबसे बड़ी वारदात 21 मार्च 1960 को हुई थी। रंगभेदी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अश्वेतों के ऊपर पुलिस वालों ने गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला था।

Share this:

Latest Updates