Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना, बेटे प्रतीक यादव ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना, बेटे प्रतीक यादव ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गयीं। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट पर किया गया। इस दौरान उनके पुत्र प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव और समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अंतिम दर्शन को मुख्यमंत्री योगी भी पहुंचे 

आपको बता दें कि मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में निधन हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को लखनऊ लाया गया। भाजपा नेता अर्पणा यादव साधना गुप्ता की पुत्रवधू हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के नेता भी रविवार को मुलायम सिंह के आवास पर साधना के अंतिम दर्शन के लिए आए थे। 

Share this:

Latest Updates