Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह ठीक नहीं : 35 साल की महिला को 15 साल के नाबालिग पर आ गया दिल, पति ने आपत्तिजनक हालत में देखा तो…

यह ठीक नहीं : 35 साल की महिला को 15 साल के नाबालिग पर आ गया दिल, पति ने आपत्तिजनक हालत में देखा तो…

Bihar News : प्यार जब सारी मर्यादाएं तोड़ने लगे तो यह ठीक है नहीं है। माना कि प्यार में उम्र, जाति, धर्म आदि के बंधन टूट जाते हैं, पर एक 35 साल की महिला अगर 15 साल के नाबालिक से प्यार करने लगे तो समाज में इसका क्या असर होगा। इसी तरह का एक मामला बिहार में सामने आया है, जिसका जुड़ा जमुई और जहानाबाद जिले से है। जमुई की 35 साल की एक महिला जो दो बच्चों की मां है, का दिल जहानाबाद के एक 15 साल के नाबालिक पर आ गया।

फेसबुक पर एक दूसरे के आए करीब

 फेसबुक पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों में बातचीत शुरू हुई। नाबालिग प्रेमी 150 किलोमीटर दूर अपनी प्रेमिका के घर मिलने पहुंच गया। ससुराल वालों को महिला ने मायके का रिश्तेदार बताया, लेकिन पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। महिला प्रेमी को बचाने लगी। इस पर पति ने भी उसे जमकर पीटा। गांव वाले भी मौके पर जुट गए। पति ने ग्रामीणों से मिलकर दोनों को एक साथ बांध कर पीटा। जब इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया को हुई, तो मुखिया और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बचाया। नाबालिग के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा  है। मामला जमुई जिले के हरला गांव का है।

इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना नहीं है।

10 साल पहले हुई है महिला के साथ

महिला की शादी 10 साल पहले जमुई के हरला गांव में हुए थी। कुछ दिन पहले महिला फेसबुक से नाबालिग लड़के के संपर्क में आई। इसके बाद मैसेंजर पर दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया। रात-दिन घंटों एक दूसरे से बात होने लगी। फिर महिला ने लड़के को मिलने के लिए जमुई बुलाया। महिला के बुलाने पर जहानाबाद से लड़का ट्रेन से जमुई पहुंच गया। महिला के पति ने लड़के के बारे में पूछा तो उसने अपने मायके का रिश्तेदार बताकर रात भर उसे अपने घर में रखा। जब सच्चाई सामने आई तो मामला बिगड़ गया।

Share this:

Latest Updates