Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ीं, NCB ने गंभीर आरोप लगाते हुए बनाया आरोपी 

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ीं, NCB ने गंभीर आरोप लगाते हुए बनाया आरोपी 

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े एक ड्रग्स मामले में चार्जशीट दाखिल की गयी है। एनसीबी ने आरोप लगाया है कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई सहित कई अन्य आरोपितों से ड्रग्स खरीदकर सुशांत को दी थी। 

रिया चक्रवर्ती समेत 35 को बनाया गया आरोपी

एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में 2020 में सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद शुरू की गई हाई-प्रोफाइल जांच में रिया और 34 अन्य लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया गया है। बीते मंगलवार को एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या से जुड़े नशीले पदार्थों संबंधी मामले में दाखिल अपने मसौदा आरोपों में दावा किया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत सह आरोपियों से कई बार गांजा लिया था और उसे राजपूत को दिया गया था। एनसीबी ने विशेष स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अदालत में 35 आरोपियों के खिलाफ पिछले महीने मसौदा आरोप दाखिल किए थे, जिनका विवरण मंगलवार को उपलब्ध कराया गया।

Share this:

Latest Updates