Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सस्पेंस पर से उठा पर्दा, JMM ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान, कांग्रेस-राजद…

सस्पेंस पर से उठा पर्दा, JMM ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान, कांग्रेस-राजद…

President Election 2022 : जैसे-जैसे देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है, नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (NDA) की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दायरा व्यापक होते जा रहा है। जैसी की उम्मीद की जा रही थी, उसके अनुरूप 14 जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान कर दिया है। पिछले कई दिनों से झामुमो के समर्थन को लेकर एक तरह से सस्पेंस बना हुआ था। आज पार्टी ने उस सस्पेंस पर से पर्दा उठा दिया। पार्टी सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 18 जुलाई को होगी और इसी दिन से लोकसभा के मानसून सत्र का प्रारंभ भी हो रहा है।  वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और उसका रिजल्ट भी इसी दिन आ जाएगा।

कुछ दिन पहले मुर्मू ने किया था झारखंड का दौरा

बता दें कि कुछ दिन पहले मुर्मू ने झारखंड का दौरा किया था और देश के सर्वोच्च पद के लिए सोरेन सरकार का समर्थन मांगा था। उन्होंने अपने चुनाव के लिए सत्तारूढ़ झामुमो और राज्य में भाजपा विधायकों व सांसदों से भी समर्थन मांगा था। उन्होंने राज्य में एनडीए विधायकों और सांसदों के अलावा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन से मुलाकात भी की थी।

कांग्रेस और राजद यशवंत सिन्हा के साथ

गौरतलब है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार है, जिसमें कांग्रेस और राजद शामिल हैं। ये दोनों दल विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दे रहे हैं। अब इसके बाद झारखंड में हेमंत सरकार को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू होगा। हालांकि यह कयासबाजी तक ही महदूद होकर रह जाएगा। फिर भी सियासत का खेल कब कैसी करवट ले, इस पर दावा करना मुमकिन नहीं होता।

Share this:

Latest Updates