Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Gangs of Wasseypur : गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में…

Gangs of Wasseypur : गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में…

Jharkhand News : झारखंड के धनबाद जिला स्थित वासेपुर में हुए नन्हे खान मर्डर केस में गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता ने 14 जुलाई को धनबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 24  नवंबर 2021 को नया बाजार निवासी माहताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या वासेपुर पुल के पास गोली मार कर कर दी गई थी। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के एक दिन पहले प्रिंस के कार्यालय में पूरी प्लानिंग हुई थी। इस दौरान बंटी के अलावा उसके सभी भाई, माता-पिता और दर्जनों लोग मौजूद थे।

इस मामले में प्रिंस खान के पिता नासिर खान को अभियुक्त बनाया गया था और पुलिस को लंबे अरसा से उसकी तलाश थी।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने भेजा जेल

धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने नासिर के अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट एवं सहायक लोक अभियोजक उमेश दीक्षित की दलील सुनने के बाद नासिर की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Share this:

Latest Updates