Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज 39 साल की हो गईं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा, 17 साल की उम्र में बनी थीं मिस वर्ल्ड

आज 39 साल की हो गईं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा, 17 साल की उम्र में बनी थीं मिस वर्ल्ड

Bollywood News : बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई यानी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना मुकाम बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद मिस उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और वह अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ती चली गईं। 

साल 2018 में निक जोनस से की शादी

प्रियंका आज प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी में भी सफल शादीशुदा जीवन जी रही हैं और एक बेटी की मां हैं। प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने प्रपोज किया था, जिसके बाद तकरीबन तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में एक दूसरे से शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से हुई थी।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में एक सवाल का दिया था गलत जवाब फिर भी पहना ताज

कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर भी मिस वर्ल्ड की ताज पहनाया गया था। तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ा ये खास किस्सा। साल 2000 में 30 नवंबर को वो दिन था, जब भारत की बेटी प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 साल की उम्र में दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा के दिए गए जवाब के बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। वहां मौजूद दर्शकों के साथ ही प्रियंका के इस जवाब ने जजेस का दिल भी जीत लिया था।

बता दें कि मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 को कोलकाता में हुआ था। प्रश्न जीवित महिला के संबंध में पूछा गया था।

मदर टेरेसा का लिया था नाम

दरअसल प्रियंका से सवाल किया गया था कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं और उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला मानती हैं। उन्होंने कहा था कि यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मैं मदर टेरेसा से हुई हूं, मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने भारत के लोगों के लिए जो काम किया, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में गुजार दी।

Share this:

Latest Updates