Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक BJP की इस दमदार युवा नेत्री पर जानलेवा हमला, पति ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर ही लगाया …

… और अचानक BJP की इस दमदार युवा नेत्री पर जानलेवा हमला, पति ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर ही लगाया …

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भाजपा की दमदार युवा नेत्री सुल्ताना खान पर जानलेवा हमला होने की खबर है। यह हमला 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया, सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, हमलावर कौन थे, इस बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।

दो बाइक सवारों ने किया हमला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुल्ताना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रही थीं। तभी मीरा रोड के पास दो बाइकसवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली और सुल्ताना खान पर हमला किया। इस दौरान उनके पति ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद उनसे भी गाली गलौच की गई। हमले के बाद पति के शोर मचाने पर वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद सुल्ताना खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं पर शक 

 सुल्ताना के पति ने शक जाहिर किया है कि इस हमले के पीछे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी हो सकते हैं। दरअसल, सुल्ताना ने कुछ दिन पहले ही लिखित रूप से पार्टी के आला अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता डरी हुई है, इसलिए वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

Share this:

Latest Updates