Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इन दिनों इमरजेंसी को लेकर खासा चर्चा में हैं कड़क गर्ल, भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी अभिनेत्री कंगना रनौत

इन दिनों इमरजेंसी को लेकर खासा चर्चा में हैं कड़क गर्ल, भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी अभिनेत्री कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर खासा चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। अभी हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया था। वहीं अब कंगना ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक का मेकिंग वीडियो शेयर करते हुए फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किये हैं। उन्होंने इस फिल्म के टीजर से जुड़ा एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा है कि यह फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक का मेकिंग वीडियो है। इसे मैंने निर्देशित किया है। या देश भर में तहलका मचा रहा है। मेरी पूरी टीम को इसके लिए धन्यवाद। हर दिन सपने सच हो रहे हैं। मेरे पास कुछ शानदार लोग मौजूद हैं, जिनकी वजह से ये फिल्म बन रही है।’ बतौर निर्देशक इमरजेंसी कंगना रनौत की  दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में फिल्म मणिकर्णिका भी निर्देशित की थी।

आपातकाल पर आधारित है यह फिल्म

प्रथम दृष्टया इस वीडियो को देखकर सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बतौर निर्देशक कंगना का यह सफर आसान नहीं था। गौरतलब है कि फिल्म राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म की घोषणा कड़क गर्ल कंगना ने गत वर्ष ही की थी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी के समय में लगे आपातकाल पर आधारित है। कंगना इस फिल्म में अभिनय और निर्देशन के अलावा इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। बतौर निर्देशक ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में आई अपनी फिल्म मणिकर्णिका निर्देशित की थी।

Share this:

Latest Updates