Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एल गणेशन को मिला पश्चिम बंगाल के गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार, पहले से मणिपुर के…

एल गणेशन को मिला पश्चिम बंगाल के गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार, पहले से मणिपुर के…

West Bengal News : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन को पश्चिम बंगाल के गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 18 जुलाई की शाम को उन्होंने नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव ने सीएम ममता बनर्जी, राज्य के अन्य मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता बनर्जी ने नए राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। 

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद राज्यपाल धनखड़ ने दे दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि इसके पहले भाजपा के एक सांसद के ट्विटर हैंडल पर मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यपाल होने की सूचना सामने आ गई थी, लेकिन उन्होंने फिर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। बता दें कि BJP ने 17 जुलाई को धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में NDA प्रत्याशी घोषित किया था। उसके बाद धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share this:

Latest Updates