Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायक ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, बोले पार्टी नहीं माटी को चुना

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायक ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, बोले पार्टी नहीं माटी को चुना

उड़ीसा में कटक बारबाटी से कांग्रेस के विधायक मोहम्मद मोकिम ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बदले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। विधानसभा परिसर में मतदान केन्द्र पर वोट करने के पश्चात उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार मैंने अंतरात्मा की आवाज को सुनते हुए पार्टी नहीं माटी को चुना।

विधायक बोले- अपने विवेक से फैसला किया

द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के बाद कांग्रेस विधायक मोकिम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने ओडिशा की बेटी के पक्ष में मतदान किया है। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का व्हिप लागू नहीं होता है, इसलिए उन्होंने अपने विवेक के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। एक ओडिया व्यक्ति होने के नाते उन्होंने यह निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी की बेटी द्रौपदी मुर्मू की जीत में उनका यह वोट यदि जुड़ जाता है तो वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मैंने पार्टी की बजाय माटी को महत्व दिया।

हाईकमान को प्रदेश अध्यक्ष ने मामले से अवगत कराया

इस उड़ीसा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि पार्टी के विधायक मोहम्मद मोकिम द्वारा यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बारे में पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। अब इस पर पार्टी ही फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि यह बात ठीक है कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का व्हिप लागू नहीं होता है, पर कांग्रेस नेतृत्व ने यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय किया था। इस बारे में सभी विधायकों से चर्चा भी हुई थी कि इस बार विपक्ष के साधा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट करना है। लेकिन उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया। पार्टी हाईकमान इस मामले में जो भी निर्देश देगा, उसका पालन किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates