Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक्शन थ्रिलर फिल्म अपूर्वा में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया

एक्शन थ्रिलर फिल्म अपूर्वा में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया

‘एक विलेन रिटर्न’ के बाद बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री तारा सुतारिया की एक और फिल्म अपूर्वा की घोषणा सोमवार को स्टार स्टूडियोज और सिने-1 स्टूडियोज ने कर दिया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। आपको बता दें कि ‘अपूर्वा’ तारा सुतारिया की पहली सोलो फिल्म होगी। तारा भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपनी अगली फिल्म अपूर्वा की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को देते हुए लिखा-‘फियरलेस का एक नया चेहरा है और उसका नाम है अपूर्वा। 

शक्तिशाली लड़की की भूमिका में हैं तारा सुतारिया

मैं इतनी मजबूत, शक्तिशाली लड़की की भूमिका निभाने के लिए बहुत ही रोमांचित हूं। इस फिल्म में परेशानियों के बीच अपना अस्तित्व बचाए रखने की जद्दोजहद है। दिल को दहला देने वाली यह कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अपूर्वा की पूरी कहानी तारा सुतरिया के ही इर्द -गिर्द घूमती नजर आयेगी। फिल्म में तारा बिल्कुल अलग और नए अवतार में नजर आयेंगी। वैसे फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

Share this:

Latest Updates