Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगी शहनाज गिल

Bollywood update : सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगी शहनाज गिल

अभिनेत्री शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए जब से उन्हें अप्रोच किया गया है, तब से उनकी चर्चा कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। हैं। इस बीच हाल ही में यह बात सामने आई थी कि सलमान खान के बाद अब शहनाज जल्द ही अभिनेता संजय दत्त के साथ भी किसी फिल्म में काम करती नजर आएंगी। वहीं अब शहनाज के हाथ एक और फिल्म लग गई है। शहनाज गिल को रेहा कपूर की फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है।

शहनाज के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में शहनाज के साथ अभिनेता अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगे। रेहा कपूर के पति करण बुलानी इस फिल्म को बनाएंगे। वैसे इस फिल्म का नाम क्या होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है। वैसे रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री शहनाज गिल इस फिल्म में एक अलग ही रोल में नजर आएंगी। फैंस को शहनाज की इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

Share this:

Latest Updates