Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रयागराज- लखनऊ मुख्य मार्ग पर चलती कार पर डंफर पलटा, पांच की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रयागराज- लखनऊ मुख्य मार्ग पर चलती कार पर डंफर पलटा, पांच की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर कृपालु इंस्टीट्यूट के समीर मंगलवार देर रात चलती कार पर डंफर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी कार सवार मुंशीगंज के बाबा ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। 

दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

इसी दौरान रास्ते में राख लदा डंबर चलती कार पर पलट गया। हादसे के बाद डंफर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार में रचित अग्रवाल, उनकी पत्नी रुचिता, बच्चे रेयांश और रायशा और नजदीकी रिश्तेदार राकेश, उनकी पत्नी सोनम, पुत्र आदित्य और बेटी तानिषि सवार थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने कार से सभी लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों से रुचिता अग्रवाल, रेयांश, रायशा, राकेश और उनकी पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया। घायल रचित,आदित्य और तानिषि का इलाज चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि आरोपित डंफर चालक की तलाश की जा रही है ।

Share this:

Latest Updates